Old Age Pension Online Apply: वृद्ध पेंशन योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना में से एक है। जिसका उद्देश्य 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तिको आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। यह योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत संचालित होती है, इसके तहत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को प्रत्येक महीने ₹400 की पेंशन प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है। तथा इसे SSPMIS बिहार पोर्टल के जरिए से पूरा किया जा सकता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस योजनाओं से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे योजना का उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया एवं पेंशन मिलने की प्रक्रिया। अगर आप इस योजना का लाभ लेने का सोच रहे हैं, तो आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें।
Old Age Pension Online Apply : Overview
लेख का शीर्षक | Old Age Pension Online Apply |
लेख का प्रकार | Sarkari Yojana |
विभाग | Social Welfare Department |
आयु | 60 years Above |
Old Age Pension Online Apply का उद्देश्य
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आरंभ की गई, इस योजना का प्रमुख उद्देश्य बड़ों एवं बुजुर्गों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। बुजुर्ग अक्सर अपनी आजीविका के लिए दूसरों पर आत्मनिर्भर रहते हैं। ऐसे में यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में एवं उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी ज्यादा सहायता करती है।
Old Age Pension Online Apply का लाभ
- इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी को प्रत्येक महीने ₹400 की पेंशन राशि प्रदान की जाती है।
- यह पेंसन राशि प्रत्येक महीने के 1 से 10 तारीख के बीच लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
- इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी सरल एवं ऑनलाइन रखा गया है, जिससे बुजुर्गों को आवेदन करने लिए कई जाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- यह पेंशन राशि बुजुर्गों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी ज्यादा सहायता करती है।
Old Age Pension Online Apply के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी बुजुर्गों को निम्नलिखित नियम एवं शर्तों को पूरा करना होता है, जो कुछ इस प्रकार से हैं:-
- इस योजना में आवेदन करने वाले बुजुर्ग बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले बुजुर्ग की आयु सीमा 60 वर्षीय उससे अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए पुरुष एवं महिला दोनों ही पात्र माने गए हैं।
- लाभार्थी के पास किसी भी बैंक का में उनका खाता होना चाहिए।
- आवेदन करने से पहले बुजुर्ग को किसी भी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
Old Age Pension Online Apply के लिए आवश्यक दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए और इसमें आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कागजात का आवश्यकता होगा।
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति
- आधार सहमति फॉर्म
- मोबाइल नंबर।
- आप सभी आवेदक का हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
Old Age Pension Online Apply के लिए के लिए आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री वृद्ध पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां जाने के बाद आपको Register for MVPY देखने को मिलेंगे, इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने खुलकर आ जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आधार नंबर, वोटर आईडी और जन्मतिथि जैसी जानकारी को भर देनी है।
- भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई, सभी दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- फिर फॉर्म की सभी जानकारी को दोबारा चेक कर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके आवेदन की रसीद को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकलवा ले, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आप इसका उपयोग कर सकते हैं।
अंतिम शब्द
आज के इस आर्टिकल में हम आपको वृद्धा पेंशन योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को बिल्कुल आसान शब्दों में बताया है। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों में भी जरूर शेयर करें। साथ ही ऐसे ही नया अपडेट के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में भी जुड़ सकते हैं, जहां आपको सबसे पहले जानकारी प्रदान की जाती है।