Railway Group D Vacancy 2025: भारत देश की छात्रों को रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा रेलवे ग्रुप डी की वैकेंसी निकाल कर एक बहुत बड़ी खुशखबरी प्रदान की गई है। वर्ष 2025 में 32438 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसमें देश के कोने-कोने से छात्र अपने अलग-अलग पदों के लिए कंपटीशन की तैयारी कर अपने लिए एक सीट पक्की करने के लिए पूरी तैयारी में है।
हम आप सभी को बता दें कि बोर्ड द्वारा 28 दिसंबर 2024 को ही यह आधिकारिक सूचना जारी कर दिया गया था। कि 23 जनवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो जाएंगे, वर्ष 2025 के 22 फरवरी तक रेलवे ग्रुप डी की वैकेंसी में आवेदन लिए जाएंगे। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि रेलवे ग्रुप डी के लिए दसवीं पास स्टूडेंट भी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Railway Group D Vacancy 2025: Overall
Authority Name | Railway Recruitment Board (RRB) |
Post Name | Group D |
Total Posts | 32438 |
RRB Group D Registration 2025 Start Date | 23/01/2025 |
RRB Group D Registration 2025 Last Date | 22/02/2025 |
RRB Group D Admit Card 2025 Date | Before Exam |
RRB Group D Exam Date 2025 | To be announced |
Category | Recruitment |
Official Website | https://www.rrbcdg.gov.in |
RRB Group D Vacancy 2025- (शैक्षिक योग्यता)
यदि आप भी रेलवे ग्रुप डी के इस वैकेंसी में अपना ऑनलाइन आवेदन करने का सोच रहे हैं। तो हम आप सभी को बता दें, कि रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2025 में आवेदन करने के लिए जो शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। वह योग्यता 10वीं पास रखी गई है, साथ ही छात्र के पास नेशनल एप्रेंटीशिप सर्टिफिकेट का भी होना अति आवश्यक है।
Railway Group D Vacancy 2025: आयु सीमा
रेलवे ग्रुप डी के इस वैकेंसी में उम्मीदवार की आयु सीमा की बात करें। तो मुख्य रूप से 18 से 26 वर्ष तक के उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वही बात करें आयु में छूट की तो ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष एवं एससी एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष तक की छूट निर्धारित की गई है। हम आप सभी को बता दें, की आयु सीमा की गिनती 1 जुलाई 2025 तक के उम्र के आधार पर होनी है।
Railway Group D Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए फॉर्म फीस की बहुत ही ज्यादा चिंता होती है। हम उन सभी उम्मीदवारों को बता दें, कि सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवार को ₹500 आवेदन शुल्क लिए जाएंगे। और एससी-एसटी महिला उम्मीदवार को सिर्फ ₹250 ही आवेदन शुल्क देने होंगे।
Railway Group D Vacancy 2025: पोस्ट विवरण
पद का नाम | विभाग | पदों की संख्या |
---|---|---|
पाइंट्समैन (बी) | यातायात | 5,058 |
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | इंजीनियरिंग | 799 |
असिस्टेंट (ब्रिज) | इंजीनियरिंग | 301 |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग | इंजीनियरिंग | 13,187 |
असिस्टेंट (पी-वे) | इंजीनियरिंग | 257 |
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 950 |
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 744 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी | इलेक्ट्रिकल | 1,041 |
असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू) | मैकेनिकल | 2,587 |
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) | मैकेनिकल | 420 |
असिस्टेंट (वर्कशॉप– मैकेनिकल) | मैकेनिकल | 3,077 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप) | इलेक्ट्रिकल | 624 |
असिस्टेंट टीआरडी (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 1,381 |
असिस्टेंट (एसएंडटी) | एसएंडटी | 2,012 |
कुल पदों की संख्या | – | 32,438 पद |
Railway Group D Vacancy 2025 में आवेदन कैसे करें?
- रेलवे के इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सबसे पहले रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ जाने के बाद RRB Railway Group D Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आवेदन करने वाले व्यक्ति के सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगी।
- जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को बिल्कुल सही-सही भर देना है।
- उसके बाद उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- फिर उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन भुगतान कर देना है।
- और फिर अंत में फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।