Railway Group D Job Profile: यदि आप भी रेलवे ग्रुप डी के तहत नौकरी प्राप्त करने का सोच रहे हैं। तो रेलवे ग्रुप डी आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। यह नौकरी सिर्फ सरकारी क्षेत्र में स्थिरता प्रदान करती है। लेकिन इनमें शानदार वेतन एवं कई अन्य सुविधा भी प्रदान की जाती है। आज के आर्टिकल में हम आपको रेलवे ग्रुप डी जॉब प्रोफाइल जिम्मेदारियां एवं प्रमोशन के बारे में सारी जानकारी प्रदान करने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल में शुरू से अंत तक बने रहें।
Railway Group D Job Profile Overall
लेख का नाम | Railway Group D Job Profile |
लेख के प्रकार | Latest Update |
तरीका | Online |
Railway group D | Details information of Job Profile |
Railway Group D Job Profile
रेलवे के तहत मिलने वाली नौकरी में उम्मीदवार को निम्नलिखित पदों पर काम करना होता है, जैसे कि हमने नीचे बताया है:-
- ट्रैक मेंटेनर (Track Maintainer)
- रेलवे ट्रैक की जांच पड़ताल और मरम्मत करना होता है ।
- ट्रैक की सुरक्षा को देखना होता है।
- ट्रेनों की आवाजाही के दौरान किसी भी खराबी को समय पर उनको सुधारना होता है ।
2. पॉइंट्समैन (Pointsman)
- सिग्नल और ट्रैक पॉइंट्स को संचालित करना।
- ट्रेनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना।
3. हेल्पर/असिस्टेंट (Helper/Assistant)
- इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों में वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करना।
- उपकरणों की सफाई और मरम्मत में सहयोग करना।
Railway Group D Job हेतु शैक्षणिक योग्यता
- इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- उम्मीदवार के आईटीआई या एनएससी सक्षम कोर्स में उत्तीर्ण होना चाहिए।
- संबंधित तकनीकी क्षेत्र में ऑपरेटिंग का अनुभव भी होना चाहिए।
Railway Group D Job हेतु आयु सीमा
- इसमें ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष होनी चाहिए।
- हालांकि उम्मीदवार के उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर किया जाएगा।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 3 वर्ष एवं एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 5 वर्ष की आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
- उम्र पात्रता के अधिक जानकारी के लिए आप इसका आधिकारिक वेबसाइट से जाकर इसके आधिकारिक सूचनाओं को एक बार अवश्य पढ़ ले।
RRB Group D Job Profile: किन पदों पर मिलती है नौकरी?
- असिस्टेंट ब्रिज
- असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू
- असिस्टेंट डिपो (स्टोर्स)
- असिस्टेंट लोको शेड (डीजल)
- असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट पॉइंट्समैन
- असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम
- असिस्टेंट ट्रैक मशीन
- असिस्टेंट टीएल एंड एसी
- असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट टीआरडी
- असिस्टेंट वर्क्स
- असिस्टेंट वर्क्स (वर्कशॉप)
- हॉस्पिटल असिस्टेंट और
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV आदि।
RRB Group D Job में चयन प्रक्रिया
Exam Pattern: CBT(कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
गणित (Mathematics) | 25 | 25 |
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning) | 30 | 30 |
सामान्य विज्ञान (General Science) | 25 | 25 |
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स (General Awareness and Current Affairs) | 20 | 20 |
- कुल प्रश्नों की संख्या: 100
- कुल अंक: 100
- परीक्षा का समय: 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे।
Physical Test: PET(शारीरिक दक्षता परीक्षा)
श्रेणी | क्रियाकलाप |
---|---|
पुरुष उम्मीदवार | 1. 35 किलोग्राम भार को 2 मिनट में 100 मीटर तक ले जाना (बिना भार गिराए)। 2. 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट और 15 सेकंड में पूरी करनी होगी। |
महिला उम्मीदवार | 1. 20 किलोग्राम भार को 2 मिनट में 100 मीटर तक ले जाना (बिना भार गिराए)। 2. 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट और 40 सेकंड में पूरी करनी होगी। |
दस्तावेज सत्यापन
कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं PET में चयन किए गए उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवार को सभी मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लाना अति आवश्यक है।
मेडिकल टेस्ट
पास किए गए उम्मीदवार को रेलवे के द्वारा सुनिश्चित फिटनेस मानकों को पूरा करना अति आवश्यक है। मेडिकल परीक्षा में दृष्टि एवं शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है।
Career Growth in RRB Group D (करियर ग्रोथ और प्रमोशन)
रेलवे ग्रुप डी के पद में करियर ग्रोथ के कई मौके प्रदान किए जाते हैं। अपना अनुभव एवं प्रदर्शन के आधार पर आपका प्रमोशन भी हो सकता है।
- Senior Track Maintainer
- Junior Engineer (JE)
- Section Engineer (SE)