Awas Plus 2024 Survey App: भारतीय केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। लेकिन इस योजना का लाभ लेने लिए गरीब परिवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होता था। जिसमें कई प्रकार के दिक्कत सामने आई थी, कई बार उनके आवेदन में त्रुटि हो जाने के कारण उनका आवेदन फार्म रद्द कर दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है, क्योंकि भारतीय केंद्र सरकार ने आप सभी के बीच एक आधिकारिक एप को लॉन्च कर दिया गया है। जिसके जरिए से गरीब परिवार घर बैठे बिलकुल आसानी पूर्वक अपने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। और पीएम आवास योजना का पूरा पूरा लाभ ग्रहण कर सकते हैं।
भारतीय केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया इस ऐप का नाम AwasPlus2024 है। जिसका प्रयोग करके आप बहुत ही आसानी से इसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस ऐप के जरिए से कोई भी गरीब परिवार अपने आवेदन की पात्रता को जांच सकते हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले आदमी को अपने पात्रता की जांच करने के लिए कहीं भी जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। आवेदक अपने घर बैठे ही समय का बचाव करते हुए, अपने आवेदन की पात्रता को जांच सकते हैं। और इस योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
इस ऐप को मोबाइल यूजर्स बहुत ही आसानी से गूगल प्ले स्टोर के जरिए से डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद अलग-अलग प्रक्रियाओं को अपनाकर पीएम ग्रामीण आवास योजना के लिए सर्वे की प्रक्रिया को भी पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन सब की सारी जानकारी
AwasPlus2024 Survey App 2025
भारतीय केंद्र सरकार के द्वारा आरंभ की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एक महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। जिसके जरिए से देश के ग्रामीण इलाकों के सभी गरीब परिवारों को घर उपलब्ध करने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है। सहायता राशि के रूप में सभी गरीब परिवारों को 120000 से 130000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र के बेघर लोगों को घर बनवाने के लिए 120000 जबकि पहाड़ी या पर्वतीय इलाके में रहने वाले बेघर लोगों को घर बनाने हेतु 130000 प्रदान किए जाते हैं।
AwasPlus2024 Survey App कैसे डाउनलोड करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अगर आप भी सर्वे करने का सोच रहे हैं। तो आपको सबसे पहले आवास प्लस 2024 ऐप को डाउनलोड करना होगा। अगर आप इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने का सोच रहे हैं। तो आपको हमारे द्वारा बताए गए नीचे डाउनलोड की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर AwasPlus2024 ऐप को सर्च बार में जाकर सर्च कर लेना है।
- सर्च करने के बाद रिजल्ट पर आपको AwasPlus2024 एप दिख जाएंगे।
- ऐसे में आपको उस ऐप पर क्लिक करके डाउनलोड वाले बटन पर क्लिक करना है।
- अब ऐप डाउनलोड होने लगेगा, इस ऐप के जरिए से सर्वे की प्रक्रिया को बिल्कुल आसानी से पूरा किया जा सकता है।
AwasPlus2024 Survey App के द्वारा पीएम आवास के लिए सर्वे कैसे करें ?
- AwasPlus2024 Survey App को खोलकर सबसे पहले आपको भाषा का चयन करना होगा।
- उसके बाद सेल्फ सर्वे का विकल्प के चयन के ऊपर आपको क्लिक करना है।
- अब फेस और ऑथेंटिकली का विकल्प आपको दिखेगा, इसके ऊपर क्लिक करके प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आधार फेस आरडीएफ खुल जाएगा, जिसमें आवेदक का चेहरा को दिखाना है।
- चेहरा दिखाने से ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया संपूर्ण हो जाएगी।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर बहुत सारी जानकारी दिखाई देगा, जिसको पढ़कर आपको ओके के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब एम पिन सेट कर लेना है, इसके बाद आपसे पूछी गई सभी जानकारी को बिल्कुल सही-सही भर देना है।
- इतना करने के बाद आपको एडिट सर्वे के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फार्म को पूरी जानकारी भर लेना है।
- फिर आवश्यक दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड कर देना है, और आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है।
- कुछ इस प्रकार पीएम आवास योजना हेतु सर्वे की प्रक्रिया को इस ऐप के द्वारा पूरा किया जा सकता है।