Maiya Samman Yojana Age Limit: अब 18 साल की लड़कियां भी कर सकती है, मंईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana Age Limit

Maiya Samman Yojana Age Limit: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आरंभ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा किया गया है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के महिलाओं को सरकार द्वारा प्रत्येक महीना 1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

वर्तमान समय में 50 लाख से भी अधिक महिलाओं के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। और ₹45 लाख से भी अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना भी आरंभ हो गया है। हाल ही मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बहुत बड़ी खबर झारखण्ड सरकार द्वारा जारी किया गया है, जिसके अनुसार अब झारखण्ड की लड़कियाँ भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मंईयां सम्मान योजना को लेकर क्या अपडेट आया है, तथा मंईयां सम्मान योजना में अब महिलाएं के साथ और किन्हे लाभ दिया जाएगा। सभी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में प्रदान किया गया है, साथ ही हमने इस आर्टिकल में लड़कियों के आयु सिमा से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया है, इसलिए आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़े।

Maiya Samman Yojana Age Limit Highlights

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Age Limit
योजनामुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
शुरू किसने कियामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की गरीब महिला एवं बेटियां
आयु सीमा18 से 50 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Age Limit

मंईयां सम्मान योजना को लेकर फिलहाल में ही एक बहुत बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है, इस खबर के अनुसार अब झारखंड राज्य की 18 से 20 वर्ष के सभी लड़कियों को भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। 18 से 20 वर्ष के बीच सभी लड़कियों को लाभ प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार अब फिर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन करने वाली है।

हालांकि विशेष कैंप का आयोजन कब से होना है, इसके बारे में अभी तक कोई विशेष जानकारी निकाल कर सामने नहीं आई है। लेकिन अब झारखंड के 18 से 20 वर्ष के सभी लड़कियों को भी मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरकर लाभ प्रदान किया जायेगा। झारखंड राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच रखी गई थी, जिसे अब घटा कर 18 वर्ष भी कर दिया गया है। जिससे 18 वर्ष की लड़की भी इस योजना के तहत फॉर्म भरकर लाभ ले सकती है।

झारखंड राज्य की जो भी लड़कियां मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने का सोच रही है। तो वर्तमान समय में नजदीकी सीएससी केंद्र में जाकर फॉर्म को भर सकते हैं। या फिर नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता से फार्म प्राप्त कर उसे भरकर आगनबाड़ी केंद्र में जमा कर सकती हैं। जिसके तहत इन सभी लड़कियों को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

Maiya Samman Yojana Last Date

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन 3 अगस्त से आरंभ कर दिया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 18 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन करके करीब 50 लाख से भी अधिक महिलाओं के द्वारा आवेदन फार्म भरे थे।

सभी महिलाओं में इस योजनाओं को लेकर उत्साह देखते हुए झारखंड सरकार ने इस योजना के अंतिम तिथि को बढ़ा कर दिसंबर 2024 तक कर दिया है। अब इस योजना के आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ने एवं मंईयां सम्मान योजना के आयु सीमा में कमी लाने से अब आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या 55 लाख से भी अधिक हो जाने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

💡
झारखंड राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य की सभी लड़कियों के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी लड़की को जो की 18 वर्ष से अधिक आयु के है, उन सभी को इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

अंतिम शब्द

हमें पूरा विश्वास है, कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। क्योंकि हमने इस आर्टिकल में झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के नया आयु सिमा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आप सभी के साथ साझा किया है। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो आप इसे अपने हिसाब से जरूरतमंद लड़कियों को अवश्य भेज दें, साथ ही किसी भी योजना से जुडी सबसे पहले जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप में अवश्य जुड़ जाये।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top