Ladli Bahna Awas Yojana List 2025: मध्य प्रदेश राज्य की जिस भी महिलाओं ने लाडली बहना योजना से पंजीकृत होकर इसके आवास योजना की सुविधा को प्रदान करने के उद्देश्य से इसमें ऑनलाइन आवेदन किए हैं। उन सभी महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से यह जानकारी प्रदान कर दिया गया है। कि वह आवास की आवेदन की स्थिति को चेक करने के लिए आवास योजना की लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम अवश्य चेक कर लें।
लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर लॉन्च कर दी गई है। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी महिलाएं जो तकनीकी सुविधा से वंचित है। उनके लिए यह लिस्ट ग्राम पंचायत विभाग में दे दी गई है।
महिलाओं के लिए अपने लाभ की स्थिति को जानने के लिए इस लिस्ट को जल्द से जल्द चेक कर लेना चाहिए। हम आप सभी को बता दे, कि जिन महिलाओं के नाम आवास योजना की लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है। सिर्फ उन्हीं महिलाओं के लिए कुछ ही दिनों में पक्का का माकन बनवाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
Ladli Behna Awas Yojana List 2025
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना के आवास निर्माण के लिए ऐसे परिवार जो किसी भी कारण बस प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए हैं। तथा अभी भी कच्ची के मकान में वह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन सभी महिलाओं के लिए आवास निर्माण देने लिए आवास योजना का संचालन किया जा रहा है।
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य की ऐसी महिलाओं ने लाखों की संख्या में इसमें ऑनलाइन आवेदन किए हैं। जिसके लिए उन्हें पूर्ण पात्रता के आधार पर लाडली बहना आवास योजना के लिए 5 लाख तक की महिलाओं के नाम को चयन किया गया है। तथा इन सभी के नाम लाभार्थी सूची के जरिए से अलग-अलग जिला में जारी कर दिए गए हैं।
लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता
लाडली बहना आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित पत्रताओं को पूरा करना होता है। यदि आप निम्नलिखित पत्रताओं को पूरा करते हैं, तो आपको निश्चित तौर पर लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- लाडली बहना आवास योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा।
- ऐसी महिलाएं जो लाडली बहना आवास योजना की किस्त को लगातार प्राप्त कर रही हैं, उनके लिए यह आवास योजना चलाया गया है।
- सर्वेक्षण के आधार पर जिन परिवारों के पास पक्का का मकान उपलब्ध नहीं है, सिर्फ उन्हीं महिलाओं को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।
- महिला के परिवार की स्थिति निम्न वर्ग के हो तथा परिवार में कोई भी आयकर या सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
पक्का का मकान बनाने हेतु सहायता राशि
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जिन भी महिलाओं के नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उन सभी को पक्का का मकान बनवाने के लिए ₹130000 तक का आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। यह सहायता राशि महिलाओं के बैंक खातों में चार किस्तों में प्राप्त होगी। जिसकी पहली किस्त 25000 से लगाकर 40000 तक प्राप्त हो सकती है।
Ladli Bahna Awas Yojana List 2025 कैसे चेक करें?
- लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहाँ जाने के बाद लॉगिन करें एवं मेनू पेज पर जाना होगा।
- यहां पर लाभार्थी लिस्ट आपको देखने को मिलेगा, उसके ऊपर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर जिले के साथ पंचायत, ब्लॉक, ग्राम पंचायत के नाम का चयन करना होगा।
- इस जानकारी के बाद आपको कैप्चा कोड भर कर सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद अब आपके सामने इसकी लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी।
- जहां आप अपना नाम को बिल्कुल आसानी पूर्वक चेक कर सकते हैं।