RRB Group D Recruitment: रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड के द्वारा रेलवे ग्रुप डी पदों के लिए नया भर्ती का आधिकारिक सूचना जारी कर दिया गया है। हम आप लोगों को बता दें, कि ऐसे उम्मीदवार जो पात्रता को पूरा करते हैं। वह 23 जनवरी से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए से रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड द्वारा 32000 से भी अधिक पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगा गया है। हम आप सभी को बता दे कि इस भर्ती के अंतर्गत कई सारे पदों पर उम्मीदवार से आवेदन लिए जायेंगे।
अगर आपको भी रेलवे के इस भर्ती में रूचि है तो आपको रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन फार्म जमा करना होता है। अगर आप यह जानने का सोच रहे हैं कि इस भर्ती में पूरी प्रक्रिया क्या है। तो आपको हमारा यह आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे के इस भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
RRB Group D Recruitment
रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड ग्रुप डी के तहत 32000 से भी अधिक पदों पर बहाली निकली गई है। ऐसे में हम आप लोगों को बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से आरंभ होगी। इस तरह से उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 तक इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हम आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे की अलग-अलग विभागों में बहुत सारे पदों के लिए इस भर्ती का शुरूआत किया जा रहा है। इस प्रकार से रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड ट्रेफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और एस&टी जैसे विभागों में उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान की जाएगी।
RRB Group D Recruitment आवेदन शुल्क
हम आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के सभी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क ₹500 देने होंगे। लेकिन CBT परीक्षा में उपस्थित होने के बाद उन्हें 400 रूपये लौटा दिए जायेंगे। ऐसे विद्यार्थी जो एससी-एसटी ईवी ट्रांसजेंडर एवं महिला श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उन्हें सिर्फ ढाई सौ रुपए की आवेदन शुल्क जमा करनी होगी। एवं सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर उनका पूरा फीस वापस कर दिया जाएगा।
RRB Group D Recruitment आयु सीमा
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने का सोच रहे। उन्हें आयु सीमा की जानकारी पता होनी चाहिए। हालांकि आप सिर्फ आयु सीमा के अंतर्गत आने की स्थिति में ही रेलवे के इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड के ग्रुप डी भर्ती के लिए निम्नलिखित आयु सीमा निर्धारित की गई है।
- रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड ग्रुप डी बहाली के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लेकिन जो भी उम्मीदवार पिछड़ी वर्ग से आते हैं, उन्हें ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
- जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने का सोच रहे हैं, उनकी आयु 1 जुलाई 2025 के हिसाब से गिना जाएगा।
RRB Group D Vacancy 2025 Post विवरण
पद का नाम | विभाग | पदों की संख्या |
---|---|---|
पाइंट्समैन (बी) | यातायात | 5,058 |
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | इंजीनियरिंग | 799 |
असिस्टेंट (ब्रिज) | इंजीनियरिंग | 301 |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग | इंजीनियरिंग | 13,187 |
असिस्टेंट (पी-वे) | इंजीनियरिंग | 257 |
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 950 |
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 744 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी | इलेक्ट्रिकल | 1,041 |
असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू) | मैकेनिकल | 2,587 |
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) | मैकेनिकल | 420 |
असिस्टेंट (वर्कशॉप- मैकेनिकल) | मैकेनिकल | 3,077 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप) | इलेक्ट्रिकल | 624 |
असिस्टेंट टीआरडी (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 1,381 |
असिस्टेंट (एसएंडटी) | एसएंडटी | 2,012 |
कुल पदों की संख्या | 32,438 पद |
RRB Group D Recruitment ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- रेलवे के इस भर्ती में आवेदन करने से पहले रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
- यहाँ जाने के बाद आपको रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब सारी जानकारी को हासिल करके वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने अब इसका आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आवेदन फार्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक सही-सही भरना है।
- तथा सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अब आपको अपने वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
- और फिर अंत में फाइनल सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
- आपका आवेदन फॉर्म जैसे ही सबमिट होगा उसके बाद आपका आवेदन प्रक्रिया संपूर्ण हो जाएगा।
- आवेदन फार्म का एक प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख ले।