Sukanya Samriddhi Yojana: दोस्तों हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के सभी बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का शुरूआत किया गया है। यदि आपके घर में भी कोई नन्ही बिटिया ने जन्म लिया है, और आप उनके भविष्य को लेकर आप चिंता कर रहे हैं। तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य में पढ़ाई व शादी करने के लिए होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए इस योजना का शुभआरंभ किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत माता-पिता के द्वारा अपनी बिटिया के 10 वर्ष की आयु पूरी होने के पहले इस योजना में आप बचत खाता खुला लें। यह खाता बैंक या पोस्ट ऑफिस के जरिए खुलवाया जाता है, इस खाते में बालिका के माता-पिता प्रत्येक वर्ष ढाई सौ से लेकर 150000 रूपये तक जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत खोले गए बचत खाता में भारत सरकार द्वारा एक निश्चित दर पर खाते में जमा राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज देती है।
यदि आप अपनी बिटिया के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना 2024 में खाता खुलवाने का सोच रहे हैं, और आप इस योजना का लाभ उठाने का सोच रहे हैं। तो हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल के प्रदान करने वाले हैं। जैसे सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, इस योजना की विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता, इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए लगने वाले आवश्यक कागजात आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
सुकन्या समृद्धि योजना 2024
भारत सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सभी बेटियों के भविष्य के पढ़ाई एवं उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले, खर्चों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा इस योजना का शुरूआत किया गया है। ताकि बेटियों के माता-पिता अपनी बेटियों की भविष्य की चिंता से मुक्त रहे। तथा उनका अच्छे तरीके से भरण पोषण कर सके, भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शुरू की गई यह एक महत्वपूर्ण योजना है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सभी माता-पिता के द्वारा अपनी बेटियों का निवेश खाता खोला जाता है। जिसमें प्रत्येक वर्ष न्यूनतम राशि ढाई सौ से लेकर अधिकतम राशि डेढ़ लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। इस समय सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा की गई राशि पर 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है। यदि आपको सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप इस आर्टिकल को आगे तक जरूर पढ़े।
Sukanya Samridhi Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाएं |
उद्देश्य | बेटियों की भविष्य को सुरक्षित करना |
लाभ | बेटियों की उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्च के लिए बचत। |
निवेश राशि | न्यूनतम रु250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक |
वर्तमान वर्ष | 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/sukanya-samriddhi |
सुकन्या समृद्धि योजना 2024 का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को आरंभ करने का प्रमुख उद्देश्य भारत की सभी बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। भारत में अक्सर बेटियों के जन्म होने पर गरीब परिवार केअभिभावक काफी ज्यादा चिंतित हो जाते हैं। कि उनकी बेटी का भविष्य का किया होगा, वह बेटियों की पढ़ाई, लिखाई एवं शादी के खर्चे को लेकर हमेशा चिंता में रहते हैं। इन्हीं सभी चिताओं को दूर करने के लिए भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना का शुरूआत किया गया है।
इस योजना के जरिए से कोई भी गरीब परिवार से संबंध रखने वाले अभिभावक बिलकुल आसानी से अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं। और उसमें निवेश भी कर सकते हैं, इससे बेटियों के बड़े हो जाने पर उन्हें पैसे की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। और बेटियां भी आत्मनिर्भर बन सकेगी।
Sukanya Samridhi Yojana की विशेषताएं
- सुकन्या समृद्धि योजना को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत देश की सभी बालिकाओं के लिए चलाया गया है।
- इस योजना के तहत अभिभावक अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं।
- इस योजना के तहत खोले गए बचत खाते का संचालन बालिका के अभिभावक 10 वर्ष की आयु तक कर सकते हैं।
- बालिका के माता-पिता द्वारा खोले गए खाते में प्रत्येक साल न्यूनतम राशि ढाई सौ से लेकर अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक रख सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते में खाताधारक को 15 साल तक निवेश करनाअति आवश्यक है।
- यदि अभिभावक अपनी बेटी के उच्च शिक्षा के लिए इस योजना के खाते से जमा राशि को निकालने का सोच रहे हैं, तो कन्या की 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद जमा राशि का 50% हिस्सा निकाल सकते हैं।
- बालिकाओं के नाम से खाता खोलने के बाद यदि कोई राशि जमा नहीं की जाती है तो खाते पर प्रत्येक साल ₹50 का पेनल्टी लगाया जाएगा।
- निवेशकों को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा किए गए धन राशि पर 7.6 परसेंट की ब्याज राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत खाता खुलवाने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार टैक्स में भी काफी ज्यादा छूट प्रदान किया जाएगा।
- सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक परिवार से दो कन्याओं का खाता खुलाया जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता | Eligibility
- इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बालिका एवं उनके माता-पिता भारत देश के स्थाई निवासी होना चाहिए।
- सुकन्या समृद्धि योजना में एक परिवार के सिर्फ दो बालिकाओं का ही खाता खोला जाएगा।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए बालिका का आयु सिमा 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत एक कन्या के नाम से सिर्फ एक खाता खुलवाया जा सकता है।
Sukanya Samridhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अपनी बिटिया का खाता खुलवाने का सोच रहे हैं। तो आपको निम्नलिखित कागजात की जरूरत पड़ेगी, जो आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस लेकर जाना अनिवार्य है। जो कुछ इस प्रकार है:-
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- माता पिता का आधार कार्ड / पैन कार्ड / पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक जा डाकघर द्वारा मांगे गए दस्तावेज।
- पासपोर्ट साइज फोटो
Sukanya Samridhi Yojana के लिए बैंकों की सूची
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए बैंकों की सूची नीचे दर्शाइ गई है। इन सभी बैंकों के नजदीकी शाखा में जाकर आप अपनी कन्या के भविष्य के लिए इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं।
- भारतीय स्टेट बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- इलाहाबाद बैंक
- ऐक्सिस बैंक
- आंध्रा बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- विजय बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- केनरा बैंक
- देना बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
- स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
- आईडीबीआई बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
- आईसीआईसीआई बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर
सुकन्या समृद्धि योजना में के खता से जमा राशि कब निकल सकते हैं।
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते में पैसा जमा किए हैं, और आप जमा की गई राशि को निकालने का सोच रहे हैं। तो आप इन निम्नलिखित स्थिति में अपने जमा किये गए धनराशि को निकाल सकते हैं।
- यदि बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाती है, और वह उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा किए गए राशि का 50% तक निकल सकती है।
- लेकिन एक साल में एक ही बार और अधिकतम 5 साल तक क़िस्त के जरिए से धनराशि को निकाल सकती है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाता में 15 वर्षों तक निवेश करना अति आवश्यक है।
Sukanya Samridhi Yojana कैलकुलेटर 2024
यदि आप मैच्योरिटी राशि कैलकुलेटर करना चाहते हैं, तो आप सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर के जरिए से कैलकुलेट कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष किए गए निवेश एवं ब्याज दर जैसे मैच्योरिटी राशि की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा की गई राशि पर 7.6% की ब्याज दर सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
प्रतिमाह 1000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु12,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु1,80,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु3,29,000/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु5,09,212/- |
सुकन्या समृद्धि योजना में ₹2000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
प्रतिमाह 2000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु24,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु3,60,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु6,58,425/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु10,18,425/ |
SSY ₹5000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
प्रतिमाह 5000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु60,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु9,00,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु16,46,062/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु25,46,062/- |
SSY ₹10000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
प्रतिमाह 10000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु1,20,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु18,00,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु33,30,307/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु51,03,707/- |
SSY ₹12000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
तिमाह 12000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु1,44,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु21,60,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु39,50,549/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु61,10,549/- |
Sukanya Samridhi Yojana के तहत अकाउंट कैसे खोलें
- सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए सबसे पहले अभिभावक को अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना है।
- अब यहाँ से उन्हें सुकन्या समृद्धि योजन के आवेदन फार्म को मांगना है।
- अब आपको इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
- फॉर्म भरने के बाद इसमें इसके साथ जरुरी दस्तावेज को अटैच कर देना है।
- इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर इस आवेदन फार्म को जमा कर देना है।
- इस प्रकार आप सुकन्या समृद्धि योजन के अंतर्गत अपनी बिटिया का खाता खुलवा सकते हैं।
Q: Sukanya Samridhi Yojana के तहत खाता कैसे खुलवाएं?
Ans: यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बिटिया की उज्जवल भविष्य के लिए खाता खुलवाने का सोच रहे हैं। तो आप अपने किसी नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवा सकते हैं।
Q: सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कितने साल का भुगतान करना होगा?
Ans: सुकन्या समृद्धि योजना खाता में न्यूनतम वार्षिक योगदान ढाई सौ रुपए और अधिकतम वार्षिक योगदान डेढ़ लाख रुपए तक का है। आपको खाता खोलने की तारीख से 15 साल तक प्रत्येक साल कम से कम न्यूनतम राशि का निवेश करना अनिवार्य है।
Q: क्या मैं सुकन्या समृद्धि में 10 लाख जमा कर सकता हूं?
Ans: सुकन्या समृद्धि योजना खाते में आप प्रत्येक साल अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
Q: मैं सुकन्या से पैसे कब निकाल सकता हूं?
Ans: जब आपकी बालिका का आयु 18 वर्ष हो जाती है, तो आप 21 वर्ष की अधिकतम परिपकता अवधि से पहले सुकन्या समृद्धि योजना के खाते से 50% तक की राशि को निकाल सकते हैं।